आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम यादव ने लखनऊ में महिला कार्यकर्ताओ की बैठक में जिला महिला की प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेतु श्रीमती सुभाषिनी मिश्रा को मनोनीत किया।
इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा नवनियुक्त महिला अध्यक्ष श्रीमती सुभाषिनी मिश्रा जी अपनी सक्रियता से महिला संगठन को मज़बूती देकर पार्टी को ताक़त प्रदान करेंगी। जिला संगठन अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि नवनियुक्त महिला अध्यक्ष श्रीमती सुभाषिनी मिश्रा जी अगले पंद्रह दिनो में ज़िले की महिला कार्यकारिणी गठित करेंगी तथा पार्टी की विचारधारा को हर महिला तक पहुँचाने का काम करेंगी। सुभाषिनी मिश्राने नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा को हर वार्ड और पंचायत की महिलाओं तक पहुँचा कर पार्टी में महिला शक्ति की संख्या बढ़ाऊँगी।
आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव अनुज पाठक, प्रीतपाल सलूजा, विजय केसरवानी, तरुण मिश्रा,जस्मीत कौर, पूर्व पार्षद प्रत्याशी मीनू पाठक, एडवोकेट मनीषा शर्मा, किरन धीमान, अलीशा, पर्वीन खान्, कुल्सुम खान्, अनीता दर्शन, रूची शर्मा, चारु, हर्शा शर्मा, अनीता त्रिपाठी, सोनी चौहान्, नैना दर्शन, प्रेमलता, पूनम दर्शन, रज़िया खान्, रेनू यादव, बबीता चौरसिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।