वाराणसी। जंसा थाने पर तैनात कांस्टेबल की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही जंसा थाने पर शोक की लहर दौड़ गई। कांस्टेबल राहुल यादव 2019 बैच में भर्ती हुए थे, जिनकी ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग जंसा थाने पर ही हुई थी। राहुल यादव मूलतः हैदरगंज अयोध्या का निवासी थे। कांस्टेबल 24 जून से 14 दिन की छुट्टी पर अपने घर आयोध्या गए हुए थे। गुरुवार को साय्ंकाल अपने ननिहाल सुल्तानपुर जा रहा थे कि अकोड़ा चौराहा गोसाई गंज में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही जंसा के पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी आशीष भदौरिया ने बताया कि कांस्टेबल बड़े ही सरल और मृदुभाषी स्वभाव के थे। वहीं जंसा में शोक सभा आयोजित कर मृतक कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी गई।
previous post
next post