टोल कर्मी बिना मास्क लगाये , अकड़ कर सभी को बता रहे है नियम।
ऊँचे तेवर के साथ नियमो का उलंघन। जितनी बार जाए, उतनी बार देना होगा टैक्स।
बछरावां रायबरेली। जरा सा कुदरत ने क्या नवाजा, आके बैठे हो पहली ज़द में। किसी सायरना की ये चंद लाइने आज टोल प्लाजा चुरवा के कर्मचारियो में देखने को मिला बिना मास्क लगाये पत्रकारों से गरम तेवर के साथ नियमो का व्याख्यान कर डाला।
पूरा मामला बछरावाँ से 8 किलोमीटर दूरी पर चुरवा में स्थित टोल टैक्स प्लाजा का है जहाँ पत्रकारों के साथ कर्मचारी अभद्र तरीके से बात करते हुए नजर आये। बछरावां संवाद दाता लखनऊ निगोहा छेत्र से भ्रमण करते हुए आ रहे थे । टोल प्लाजा पर पहुचने पर उन्होंने टोल कर्मी महेश यादव ने उनको अपना परिचय दिया। बिना मास्क लगाये महेश यादव ने अपने टाइट स्वर में तेजी से कहा आपको टैक्स देना पड़ेगा। संवाद दाता ने अपनी जेब से पैसे निकाल कर महेश यादव टोल कर्मी को दे दिए। महेश ने लोकल आई डी मांगी तब पत्रकार ने अपनी पत्रकार आई डी को ही दिखया इस पर महेश यादव ने तीखे स्वर में पुनः आई डी माँगी।
जिस पर पत्रकार ने अपनी पत्रकार की आई डी दी जिसको अमान्य बताते हुए महेश ने गुस्से के साथ फिर कहा पत्रकार को किसी की कोई छूट नहीं है लोकल की आई डी दिखाये जिसपर पत्रकार को अपनी आई डी पर आश्चर्य हुआ की भारत सरकार द्वार स्वीकृत ये आई डी कैसे गलत हो गयी।
लोगो के अनुसार पहले भी टोल कर्मी कर चुके है अभद्रता।
जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा पर अक्सर किसी से न किसी से अक्सर छड़प होती ही रहती है । जिसका मुख्य कारण लोगो ने कर्मियों की बोलने वाली भासा को बताया। किसी न किसी कर्मचारियो के साथ अक्सर ये टोल कर्मी अपनी हड़क भरी बातो से बहस करते आये है किन्तु आश्चर्य की बात ये है कि टोल प्लाजा पर सी सी टी वी कैमरो के द्वारा आजतक कोई इन बहसों को देख नहीं पाया।