वाराणसी।गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 200 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। दो और लोगों की मौत भी हो गई है। बुधवार को रिकार्ड 218 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब गुरुवार को 210 लोग संक्रमित मिले हैं। दो लोगों की मौत भी गई है।
वाराणसी में सुबह ही 116 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शाम में भी 94 लोग संक्रमित मिले। नए मरीजों के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 3753 हो गई है। इसमें अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को 112 लोगों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। इसमें 69 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे थे। इस तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या 2068 हो गई है। अब तक 722 लोग होम आइसोलेशन में ही इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस फिलहाल 1611 हैं।