वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर में धातु का कछुआ (लोहे, तांबे, सोने या चांदी जैसी धातुओं से बने) रखना बहुत शुभ माना जाता है। कछुए को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। कहा जाता है कि जहां कछुआ होता है, वहां लक्ष्मी का आगमन होता है. कछुआ रखने से घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
दिशा का ध्यान
किसी भी धातु का कछुआ रखते समय दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि गलत दिशा में कछुआ रखने से शुभ के बजाए अशुभ परिणाम प्राप्त होने लगते हैं। आइए जानते हैं घर में कछुआ रखने से क्या लाभ होते हैं और इसे किस दिशा में रखना चाहिए।
धन प्राप्ति,बीमारियों से दूर
माना जाता है कि कछुआ रखने से धन की प्राप्ति होती है। जिसको धन संबंधी परेशानी हो तो उसे कछुआ रखने से लाभ होगा। यदि किसी को धन संबंधी परेशानी हो, तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ लाना चाहिए। घर में कछुआ रखने से परिवार के लोगों की उम्र लंबी होती है. साथ ही कई बीमारियों से दूर रहते हैं।
कछुआ से सुख- शांति बनी रहती है
कछुआ बहुत शुभ माना जाता है इसलिए कहा जाता है कि इसे पास रखने से नौकरी और परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है। घर में मौजूद कछुआ आपको और आपके परिवार को नजर लगने से बचाता है। घर में कछुआ रखने से परिवार के सदस्यों के बीच में सुख- शांति बनी रहती है।
दुकान या ऑफिस रखने से प्रभाव
नया व्यापार शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है। कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है और उतार-चढ़ाव कम आते हैं।
फेंगशुई सही दिशा निर्देश
फेंगशुई में वस्तुओं को सही दिशा में रखने के खास निर्देश हैं तभी इनका पूरा लाभ मिलता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप फेंगशुई कछुए को गलत ढंग से रखते हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो जाएगा। आप अपनी निजी जिंदगी में ऊर्जा का अभाव महसूस करने लगेंगे इसलिए कछुए को गलत दिशा में रखने से होने वाले बुरे प्रभावों से बचने के लिए हमें कछुआ रखने की सही दिशा जरूर पता होनी चाहिए।
घर व ऑफिस सकारात्मक ऊर्जा से लाभ