हत्या के पहले बकरी की चढ़ाई थी बलि
आरोपित ने पत्नी की हत्या के एक दिन पहले पूजा स्थल पर रात में बकरी की बलि चढ़ाई थी। बकरी के शव को उसने पत्नी के कमरे में गड्ढा खोदकर दफनाया था। और उसके सिर को पूजास्थल पर दफनाया था। और यह कहा था कि देवता घर में किसी की मानव बलि मांगता है। यही सुनकर पत्नी ने पुलिस चौकी में सूचना दी थी।घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे ने लापरवाही को स्वीकार किया। कहा कि इस संबंध में जांच करने के बाद संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक ही नही पहुंचाई गयी, वरना अपराध निरोधक कार्रवाई करके घटना को रोका जा सकता था। खुटार पुलिस चौकी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने हत्या को कबूल किया है। पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र सिंह, एएसपी प्रदीप शेन्डे, सीएसपी बैढ़न टीआई अरुण पांडेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।