वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के औराव गांव में शनिवार की रात मनीष सिंह (29) ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते जान दी है। मनीष की शादी दो वर्ष पूर्व अभयना जगदीशपुर (फूलपुर) की आशा ¨सह के साथ हुई थी। पत्नी गर्भवती हैं। आशा के चाचा अश्विनी सिंह ने बताया कि मनीष के माता-पिता की मौत भी पूर्व में विषाक्त पदार्थ खाने से हुई थी। मनीष की मौत को भूमि-विवाद से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
previous post